Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Ganga Dussehra celebrated with faith and devotion in Devprayag, a huge crowd of devotees gathered at Sangam
{"_id":"68415b28dd0269b49902b171","slug":"video-ganga-dussehra-celebrated-with-faith-and-devotion-in-devprayag-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-sangam-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया गंगा दशहरा, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया गंगा दशहरा, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कलयुग में मुक्तिदायिनी मानी जाने वाली मां गंगा के अवतरण दिवस। गंगा दशहरा पर्व को देवप्रयाग तीर्थ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भागीरथी और अलकनंदा के संगम स्थल पर पहुंचकर पवित्र स्नान, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान किए।
बदरी-केदार यात्रा मार्ग पर स्थित देवप्रयाग में गोमुख से निकली भागीरथी गंगा के प्रथम दर्शन के कारण यहां विशेष महत्व रहा। देशभर से आए तीर्थयात्रियों ने दिनभर संगम पर स्नान और पूजन कर गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भगवान राम की तपस्थली माने जाने वाले रामकुंड में भी श्रद्धालु स्नान के लिए जुटे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जल पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। पर्व ने एक बार फिर देवप्रयाग को गंगा भक्ति के केंद्र में ला खड़ा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।