{"_id":"696640a807e5d5f65f047a5d","slug":"video-haurahra-bar-association-elections-krishna-mohan-tiwari-was-elected-president-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: धौरहरा अधिवक्ता संघ चुनाव में कृष्ण मोहन तिवारी अध्यक्ष, विवेक कुमार मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: धौरहरा अधिवक्ता संघ चुनाव में कृष्ण मोहन तिवारी अध्यक्ष, विवेक कुमार मंत्री निर्वाचित
लखीमपुर खीरी के धौरहरा अधिवक्ता संघ का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में कृष्ण मोहन तिवारी ने महज दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 61 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार शुक्ला को 59 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 83 मत हासिल किए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शरद अवस्थी को 52 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
अन्य पदों पर उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष संत कुमार तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में सुरेश भार्गव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामकुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल अवस्थी एवं जितेंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।