{"_id":"674f271d27c96143ec005870","slug":"video-injured-snake-stitched-cut-by-doctor-in-lakhimpur-kheri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांप के काटे गए टांके, फिर जंगलों में दौड़ेगा घोड़ा पछाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांप के काटे गए टांके, फिर जंगलों में दौड़ेगा घोड़ा पछाड़
। सांप को देखते ही लोग उसे मारने की सोचते हैं, लेकिन फूलबेहड़ के कुंजबिहारी नाम के सर्प मित्र ने एक सांप को अपने पास चार दिनतक रखकर उसका इलाज कराया और जंगल में छोड़ दिया।
कुंज बिहारी को सड़क किनारे एक घोड़ा पछाड़ सांप सड़क किनारे मिला उसने उसका इलाज जिला पशु चिकित्सालय ले जाकर कराया। फार्मासिस्ट वीरेंद्र वर्मा ने देखा तो सांप की रीढ़ की हड्डी टूटी थी। उन्होंने चोट का उपचार किया और टांके लगाए।
रविवार को इलाज के बाद कुंज बिहारी को सांप के साथ मंगलवार को फिर बुलाया गया। फिर से उपचार किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल दुबे ने बताया कि अब यह सांप बिल्कुल ठीक है। टांके काट दिए गए हैं और उपचार भी कर पट्टी बांध दी गई है। उन्होंने बताया कि अब यह सरपट दौड़ेगा। इसे जंगल में छोड़ा जा सकता है। यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार सांप का इलाज किया है। हमेशा कुत्ता, बिल्ली, बकरी, भैंस, गाय आदि जानवरों का ही इलाज किया गया है। सर्प मित्र कुंज बिहारी ने मंगलवार को उसे जंगल में छोड़ दिया।
डीएम ने फार्मासिस्ट की थपथपाई पीठ
फार्मासिस्ट वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने उनको बुलाकर उनकी तारीफ की और कहा यह बड़ी बात है कि सांप का इलाज किया गया और वह अब ठीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।