{"_id":"674ecf7957030a3d540fb847","slug":"video-thavayaga-thavasa-vabhanana-karayakarama-ka-kaya-gaya-aayajana-paratabhaga-bcaca-ka-kaya-gaya-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिव्यांग दिवस: विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिव्यांग दिवस: विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित
बहराइच शहर में दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हुए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन में मूकबधिर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन पर जिलाधिकारी ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विकास खण्डों के चिन्हित 55 दिव्यांग बच्चों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रतिभाशाली 40 बालिकाओं के दल को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार हेतु रवाना किया।
छात्र-छात्राओं का दल गिरिजापुरी बैराज, थारू हट, इको गार्डेंन, जंगल सफारी, गेरूआ नदी में बोटिंग का आनन्द लेने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्लोगन राईटिंग एवं पेंटिंग कर भ्रमण के दौरान देखे गये नजारों को कैनवास पर उतारेंगे। वाहनों की रवानगी के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।