{"_id":"6a425a60e13c1bbc9e0110a8","slug":"video-june-30-is-the-last-date-for-admission-to-yuvraj-dutt-college-in-lakhimpur-kheri-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 30 जून अंतिम तारीख, अब तक 1700 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 30 जून अंतिम तारीख, अब तक 1700 आवेदन आए
Mukesh Kumar
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:13 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दौर चल रहा है। स्नातक और परास्नातक के लिए आवेदन भरने की तिथि 30 जून तय की गई है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एक बार आवेदन के लिए तिथियों में बदलाव किया गया था, लेकिन अब कोई मौका नहीं मिलेगा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन है। यहां पर बीए की 1320 के अलावा बीकाम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलॉसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिंदी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60 व एमएससी बॉटनी-20 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है। छात्र-छात्राओं को प्रवेश के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न उठानी पड़े इसको लेकर कॉलेज कैंपस में ही एक प्रवेश समिति गठित है।
टीम में शामिल सदस्य कैंप में आने वाले हर विद्यार्थी की परेशानी को समझते हुए उनका समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 1700 आवेदन आए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश लिया जाएगा। मेरिट में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। सूची में रिक्त सीटों के बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी इसमें छूटे हुए प्रवेशार्थियों को मौका दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।