{"_id":"66711a76c830c0224e0eefa0","slug":"video-kamara-ma-fatha-sa-ltaka-mal-vavahata-ka-shava-eka-sal-pahal-haii-tha-shatha-hataya-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाने के गांव सिंहौना निवासी लवकुश की पत्नी शिल्पी (20) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे ढखेरवा खालसा निवासी मायका पक्ष के लोगों ने हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। एक साल पहले शिल्पी की शादी लवकुश के साथ हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी पिटाई कर अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। मायके वालों ने बताया कि रात में बेटी ने फोन पर बताया कि मायके वाले दहेज लाने के लिए पिटाई कर रहे हैं। मंगलवार तड़के ही मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए। यहां कमरे में फंदे से शिल्पी का शव लटका मिला। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।