{"_id":"66a89792c847df206e06823c","slug":"video-23-sal-sa-rasasa-ka-sahara-natha-para-kara-raha-ha-yapa-ka-isa-gava-ka-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 23 साल से रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे हैं यूपी के इस गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 23 साल से रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे हैं यूपी के इस गांव के लोग
ललितपुर में विकास का भले ही दावा किया जा रहो लेकिन हकीकत यह है कि आज भी सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग सौंर नदी पार करने के लिए रस्सी का सहारा ले रहे हैं।
इससे दो ग्राम पंचायतों की करीब चार हजार की आबादी के अलावा आसपास और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कई जनपदों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को नदी पार करने के दौरान किसान रामबाबू पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था, शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद चरवाहों ने पथराव कर मगरमच्छ को भगाया।
इस घटना में किसान का हाथ जख्मी हो गया जिसका उपचार कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सदर तहसील इलाके की ग्राम पंचायत भारौन व बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के बीच से निकली सौंर नदी पर वर्ष 2001 में निर्माणाधीन पुल बह जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।