Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
A car was damaged after colliding with a truck at Naviganj toll in Mainpuri, an elderly woman travelling in the car was injured and referred.
{"_id":"6a86b3ee0c9068dfea0ddb79","slug":"video-a-car-was-damaged-after-colliding-with-a-truck-at-naviganj-toll-in-mainpuri-an-elderly-woman-travelling-in-the-car-was-injured-and-referred-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी के नवीगंज टोल पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार, कार में सवार वृद्धा घायल, रेफ़र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी के नवीगंज टोल पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार, कार में सवार वृद्धा घायल, रेफ़र
बेवर। नवीगंज स्थित टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टोल टैक्स जमा करने के लिए लेन में प्रवेश कर रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मैनपुरी के हिन्दुपुरम कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय शीतल देवी पत्नी सुभाष चंद्र की तबीयत खराब थी। परिजन उन्हें
उपचार के लिए कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे। कार में विशाल और उनके मित्र वैभव कुमार भी सवार थे। बताया गया कि कार नवीगंज टोल प्लाजा की लेन में पहुंची ही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर टोल बैरियर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शीतल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।घटना के बाद टोल कर्मियों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।