{"_id":"693c1c5ce5f1e1b60107ad80","slug":"video-fire-burns-24-hours-day-in-garbage-dump-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कूड़ाघर में 24 घंटे जलती रहती है आग, हाईवे पर रहता है धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कूड़ाघर में 24 घंटे जलती रहती है आग, हाईवे पर रहता है धुआं
मैनपुरी के किशनी में ग्वालियर बरेली हाईवे किनारे कूड़ाघर में लगातार आग जलती रहती है। आग ज्यादा बढ़ने पर दमकल कर्मी आग बुझाते हैं। आग के साथ धुंआ भी रहता है। तेज हवा चलने पर हादसा हो सकता है। नगर पंचायत द्वारा राज्यपाल के नाम अधिग्रहीत जमीन पर कूड़ाघर बनाया गया था। तय जगह पर कूड़ा न डालकर कर्मचारी हाईवे किनारे कूड़ा जमा करके आग लगा देते हैं। पूरे दिन आग जलती रहती है। लोगों का कहना है कि कूड़े से निकलने वाला धुंआ नुकसानदायक होने के साथ स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। जिस जगह कूड़ाघर बना है। उसके पास एक गैस गोदाम है। अगर कहीं तेज हवा चली तो बड़ा हादसा हो सकता है। कूड़ाघर के सामने एक गेस्ट हाउस है। आग तेज होने पर बाहर खड़े वाहन आग की चपेट में आ सकते हैं। एसडीएम गोपाल शर्मा का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए सेंटर बनाया गया है। खुले में पड़े कूड़े को वही पर डलवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।