{"_id":"695a169083596b253f0d72dd","slug":"video-all-india-executive-committee-meeting-has-begun-rss-chief-mohan-bhagwat-arrived-in-vrindavan-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत रविवार सुबह वृंदावन स्थित केशवधाम पहुंचे। भोपाल से चलकर सुबह रेल मार्ग से आए संघ प्रमुख सात दिन केाशवधाम में प्रवास करेंगे। यहां शुरू हुई संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।केशवधाम में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक की शुभारंभ सभा स्थल पर भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। सूत्रों के अनुसार यहां जुटे 38 केंद्रीय पदाधिधिकारियों द्वारा संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में गांव-गांव में कार्यक्रम कर संघ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने पर चिंतन किया गया। इसके साथ ही राज्यों से लोगों के पलायन, सामाजिक समरसता, पड़ोसी देशों में मची हलचल एवं हिंसक घटनाओं पर भी चिंतन किया जाएगा। दिन के चार सत्रों में सुबह का प्रथम सत्र सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। इसके बाद दूसरा सत्र दस बजे से दोपहर में 12 बजे तक होगा। भोजन अवकाश के बाद दोपहर एक से 3 बजे तक और चार से छह बजे तक चौथा सत्र का समापन होगा। दो दिन के बाद सात से आठ जनवरी को अनुषांगिक संगठनों के मंत्री शािमल होंगे। इससे पहले गुजरात में बैठक हुई थी। यह बैठक वर्ष में दो बार होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।