{"_id":"6a6f34ec723357930104adb2","slug":"video-elderly-man-dies-after-girder-collapses-on-under-construction-house-in-mathura-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छत डालने के दाैरान गिरे गर्डर, बुजुर्ग के कट गए दोनों पैर; माैत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छत डालने के दाैरान गिरे गर्डर, बुजुर्ग के कट गए दोनों पैर; माैत से मचा कोहराम
मथुरा के कोसीकलां में आफिसर कॉलोनी में निमार्णाधीन मकान की छत के गर्डन गिरने से एक वृद्ध की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तांगड़ा निवासी गोपीचंद (72) ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने खेत पर रहने के लिए एक कमरे का निर्माण करा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर कमरे की छत डालने की तैयारी में जुटे थे। बीम पर भारी लोहे की गर्डर चढ़ाई जा रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और बीम पर रखी तीनों गर्डर एक साथ नीचे आ गिरीं। उस समय गोपीचंद निर्माण कार्य की निगरानी करते हुए पास ही खड़े थे, जिससे वह सीधे गर्डरों की चपेट में आ गए। बुजुर्ग के गर्डर के नीचे दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मजदूरों ने तुरंत काम छोड़कर लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गर्डर को हटाकर गोपीचंद को बाहर निकाला गया। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी होकर शरीर से अलग हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी माैत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।