{"_id":"68f67c8b013d780380065dcd","slug":"video-govardhan-puja-begins-in-braj-2025-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू...गाैवंश की हुई कान सुनवाई, वर्षों से चली आ रही परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू...गाैवंश की हुई कान सुनवाई, वर्षों से चली आ रही परंपरा
मथुरा के नंदगांव में बंटा वारी कुंज स्थित पुष्टिमार्गीय ठाकुर नवनीत प्रिया जी मंदिर में सोमवार की संध्या आरती के समय दीपावली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर मंदिर की महिला सेवायत द्वारा गौवंश की कान सुनवाई की गई। दीपों की पंक्तियों से जगमगाते मंदिर प्रांगण में गौवंश को विशेष रूप से सजाकर लाया गया और ठाकुर जी के प्रतिनिधि सेवायतों ने विधिवत गौपूजन कर गोवर्धन पूजा के लिए गौवंश को निमंत्रित किया। दीपावली के इस पावन अवसर पर भक्तों ने ठाकुर नवनीत प्रिया जी के दर्शन कर दीपदान और आरती की। संध्या काल में भक्ति संगीत और भजनों से मंदिर वातावरण भक्ति रस में डूब गया। सेवायत श्यामलाल शर्मा ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि दीपावली की रात ठाकुरजी स्वयं अपने सेवकों के साथ गौवंश की कान सुनवाई कर गोवर्धन पूजा की तैयारियों की शुरुआत करते हैं। सोमवार की रात ठाकुर नवनीत प्रिया जी चौसर की लीला का आनंद लेंगे, जो रात भर चलेगी। मंगलवार को मंदिर में भव्य गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों प्रकार के व्यंजन ठाकुर जी को भोग रूप में अर्पित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।