Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Due to negligence of municipality in Kondagaon and firecracker market become pile of gunpowder
{"_id":"68f60ab861ecb22b3205aa14","slug":"video-due-to-negligence-of-municipality-in-kondagaon-and-firecracker-market-become-pile-of-gunpowder-2025-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: नगर पालिका की लापरवाही... पटाखा बाजार बना बारूद का ढेर, जानें क्या बोले सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: नगर पालिका की लापरवाही... पटाखा बाजार बना बारूद का ढेर, जानें क्या बोले सीएमओ
दीपावली के मौके पर जहां पूरे प्रदेश में प्रशासन आतिशबाजी की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी कर रहा है, वहीं कोंडागांव नगर पालिका ने मानो नियमों को ताक पर रख दिया है। शहर के पटाखा बाजार में नियमों को खुलेआम धता बताते हुए व्यापारियों को मनमानी की खुली छूट दी गई है। नतीजा यह है कि हर दुकान में पांच किलो से अधिक बारूद रखा जा रहा है, जबकि सुरक्षा मानकों के अनुसार, इतनी मात्रा सख्त रूप से वर्जित है।
मामले में खुद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) दिनेश डे ने कबूल किया कि “हमने आंख बंद की हैं, जांच करूंगा तो सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। यह बयान न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नगर पालिका संभावित दुर्घटना को लेकर कितनी लापरवाह है।
जानकारी के अनुसार, पटाखा बाजार में व्यापारियों और सीएमओ के बीच विवाद भी हुआ। व्यापारी अपनी परेशानियां बताने के लिए बार-बार सीएमओ को फोन करते रहे। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। नाराज व्यापारी सड़क पर ही दुकानें लगाने लगे, तब जाकर सीएमओ मौके पर पहुंचे और उल्टा तंज कसते हुए बोले कि मुझे भी मनानी है दीपावली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब मीडिया ने सवाल किया कि नियम विरुद्ध दुकानें चल रही हैं तो जांच क्यों नहीं की जा रही, तो सीएमओ ने कहा कि टीम नहीं है, बाद में जांच करेंगे। अब सवाल यह है कि क्या दिवाली के बाद जांच होगी? अगर इस बीच कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।