{"_id":"66ffac8503de41185a0cc6dd","slug":"video-mathara-ka-mata-tahasal-ka-kasana-na-kaya-gharava-saema-yaga-ka-nama-thaya-janiapana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मथुरा की मांट तहसील का किसानों ने किया घेराव, सीएम योगी के नाम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मथुरा की मांट तहसील का किसानों ने किया घेराव, सीएम योगी के नाम दिया ज्ञापन
मथुरा के मांट में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान कल्याण समिति द्वारा तहसील का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया। छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मांट को ज्ञापन सौंपा। एक माह में समस्याओं का समाधान न होने पर विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
तहसील मांट में किसानों की समस्याओं को लेकर घेराव किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। भारतीय किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटेलिया ने कहा कि अब तक किसानों की समस्याओं को लेकर चार बार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। तहसील में किसी भी विभाग में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। बारिश होने से किसानों की फसल चौपट हो गई, लेकिन कोई मुआवजा अभी तक किसी किसान को नहीं दिया गया है।
भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा की किसानों की जमीन को यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने तो अधिग्रहण कर लिया लेकिन अतिरिक्त मुआवजा 64.7 प्रतिशत का अभी तक नहीं मिला है। किसान नेता रवेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को खेत की वुबाई करने के लिए डीएपी नहीं मिल रही है। कई बार अधिकारियों से कहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।