{"_id":"6a2682f9e66afbd0e00a5fb4","slug":"video-police-recruitment-exam-held-in-mathura-amidst-tight-security-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले में 16 केंद्रों पर 6 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पहली पाली में परीक्षा दी। पहली पाली में अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर प्रवेश मिला। इस दौरान प्रवेश पत्र और पहचान पत्र दिखाने के बाद एंट्री मिली। इसके बाद बायोमेट्रिक और रेटिना मिलन की भी प्रक्रिया हुई। पहली पाली की परीक्षा सकुशल समाप्त होने के बाद बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य ही बताया लेकिन सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न होने कठिन लगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने खुद कमान संभालते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज और श्री गुरु कार्शनी इंटर कॉलेज का सघन दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।