{"_id":"6a2683a03a26e73025079e06","slug":"video-roadways-bus-lost-control-and-overturned-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की माैत; कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की माैत; कई यात्री घायल
मथुरा के फरह में हाईवे पर सोमवार दोपहर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 एटी 4371 दोपहर 12.30 बजे मथुरा से फिरोजाबाद के लिए रवाना हुई थी। तभी फरह क्षेत्र में महुअन टोल से एक किमी पहले ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने चालक के नशे में होने के आरोप भी लगाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को सीएचसी फरह भिजवाया। हादसे में आगरा के थाना बरहन निवासी महिला संगीता की मौत हो गई। संगीता अपने परिवार के साथ 84 कोस परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।