{"_id":"685940b4846238a0b70d4b05","slug":"video-search-operation-conducted-for-cyber-criminals-in-mathura-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मथुरा के इन गांवों में साइबर अपराधियों की तलाश...पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन संदिग्धों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के इन गांवों में साइबर अपराधियों की तलाश...पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन संदिग्धों को पकड़ा
मथुरा में एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने रविवार को रेड जोन में आने वाले गोवर्धन के गांव देवसेरस में साइबर अपराधियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 संदिग्धों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि साइबर अपराध के लिए उनके सर्किल के पांच थानों के 8 गांव रेड जोन में आते हैं। अधिकांश साइबर अपराध की गतिविधि इन्हीं गांवों से होती है। इसलिए रविवार को सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी मगोर्रा अंकुर गौतम समेत 6 थानों के फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ गोवर्धन के गांव देवसेरस पहुंच गए। गांव में उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों के घर पर दबिश दी। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भी तलाश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।