{"_id":"69a571f117528cd59903bec4","slug":"video-widowed-woman-celebrated-holi-at-gopinath-temple-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेरंग जिंदगी में बिखरे रंग, खुशी से खिल उठे विधवा माताओं के चेहरे; गोपीनाथ मंदिर में खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेरंग जिंदगी में बिखरे रंग, खुशी से खिल उठे विधवा माताओं के चेहरे; गोपीनाथ मंदिर में खूब उड़ा गुलाल
वृंदावन के ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को बड़ी संख्या में विधवा माताओं ने एक बार फिर होली मनाई। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा हाल के वर्षों में आयोजित विधवाओं के लिए वृंदावन की होली का उत्सव उन सैकड़ों विधवाओं के लिए यादगार अवसर बन गया है, जिन्हें कुछ समय पहले तक अपमान का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पांच आश्रमों में रहने वाली बड़ी संख्या में माताओं ने रंगों के इस त्योहार में सक्रिय रूप से भाग लिया। विधवा माताएं प्राचीन राधा गोपीनाथ मंदिर में एकत्रित हुईं और एक-दूसरे पर सूखे रंग और फूल फेंककर होली खेली। उन्होंने मंत्रोच्चार किया और नृत्य करते हुए रंग से होली खेली। उत्सव के लिए 1000 किलोग्राम से अधिक फूल और 700 किलोग्राम गुलाल (सूखे रंग) की व्यवस्था की गई थी। सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में विधवाओं ने बदलाव को अपनाया है और होली और दिवाली जैसे त्योहारों में भाग लेने के लिए आगे आई हैं। कुछ समय पहले तक यह अकल्पनीय था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में समाज सुधारक और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने वृंदावन में बसी हजारों विधवाओं को होली मनाने के लिए एकजुट करने के प्रयास शुरू किए थे। होली जैसे त्योहारों में भाग लेने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आशा और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।