{"_id":"680e354cc4b0d45c1b07343d","slug":"video-bjp-launched-a-public-awareness-campaign-regarding-the-waqf-amendment-bill-in-mau-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी ने चलाया जनजागरण अभियान, मुस्लिम समुदाय को जागरूक किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी ने चलाया जनजागरण अभियान, मुस्लिम समुदाय को जागरूक किया गया
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर के भुजौटी में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को ध्यान में रखते हुए जनजागरण अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने प्रेसवार्ता किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन लाकर असहाय मुस्लिमों को बड़ी राहत दी है। वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोककर धार्मिक स्वतंत्रता और समानता को आगे बढ़ाया जाएगा। वक्फ के नाम पर भू माफिया अपना व्यक्तिगत लाभ साधते थे। लेकिन अब सरकार ने वक्फ संशोधन करके भू माफिया और दबंगों की कमर तोड़ दी है। यह अधिनियम बोहरा और आगाखानी मुसलमानों के अधिकारों को मान्यता देगी। गलत वक्फ दावों के खिलाफ आदिवासियों की अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। संरक्षित स्मारक वक्फ के दायरे से बाहर होंगे, इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के अधिकार में वृद्धि होगी। कहा कि 31 प्रतिशत से अधिक मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। जबकि लाखों करोड़ों की वक्फ संपत्तियां उनके विकास में कोई सहायक नहीं बनाती रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पूर्व में बना वक्फ बोर्ड ताकतवर लोगों के लिए हथियार बन गया था जिसका उसके पदाधिकारी अपनी सुविधानुसार दुरुपयोग करते थे। नए सुधार से पूर्व की गलतियों को सुधारकर जनहित के कार्य किए जाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौलाना तहरीर चतुर्वेदी ने कहा कि वक्फ अधिनियम 2025 ने हमारे तबके के कमजोर लोगों को नया जीवन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।