{"_id":"6a47b259b66c2d968c02821d","slug":"video-sdm-and-cfo-inspect-warehouses-in-mau-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में एसडीएम और सीएफओ ने किया गोदामों का निरीक्षण:VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में एसडीएम और सीएफओ ने किया गोदामों का निरीक्षण:VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:30 PM IST
Link Copied
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में स्थित खाद्य सामर्गी के गोदाम में दो साल में दो बार आग लगने के बाद भी फायर फाइटिंग की व्यवस्था न देख शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों के होश उड़ गए। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, खाद्य तेल, माचिस, नमकीन और कुरकुरे आदि खाद्य सामग्री भरी थी। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और सीएफओ के वर्मा ने दो दिन में गोदाम खाली करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर सारा सामान उसमें सील कर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी गोदाम में दो साल में दो बार आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था और मुहल्ले के घरों तक आग फैल गई थी। घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने गोदाम में आवश्यक फायर फाइटिंग उपकरण लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन शुक्रवार को हुए निरीक्षण में कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। टीम ने तीन घंटे तक गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने घनी आबादी के बीच संचालित इस गोदाम को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। दो दिन के भीतर गोदाम खाली कराने के आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए गोदाम पर अग्निशमन विभाग के चार फायरमैन, तहसील के दो कर्मचारी, नगर पंचायत के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि इस गोदाम में कई बार भीषण आग लग चुकी है। इनको सुरक्षा के लिए बड़े इंतजाम का आदेश किया गया था, लेकिन कोई इंतजाम न मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। इस दौरान तहसीलदार अनीश सिंह, एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव, अवर अभियंता रमाकांत यादव, शैलेंद्र उर्फ गुंजन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।