{"_id":"6a79ebfabcb25a3c9803e9c2","slug":"video-sp-state-president-says-road-conditions-poor-around-70-potholes-on-seven-kilometer-stretch-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: सड़कों की हालत खराब, सात किलोमीटर की सड़क पर करीब 70 गड्ढे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: सड़कों की हालत खराब, सात किलोमीटर की सड़क पर करीब 70 गड्ढे; VIDEO
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सोमवार को घोसी में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। सात किलोमीटर की सड़क पर करीब 70 गड्ढे हैं। उन्होंने सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। घोसी कस्बा सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक स्व. सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. सुजीत कुमार सिंह से समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की अपील की। कहा कि स्व. सुधाकर सिंह का निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। विधायक स्व. सुधाकर सिंह ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का काम किया। अब उनके पुत्र डाॅ. सुजीत कुमार सिंह इस विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। अतीक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, मौलाना शम्स तबरेज, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, अमरेंद्र बहादुर यादव, नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।