Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Allegations of rigging in the executive elections, BJP members create ruckus over the victory of a rebel councilor, voting postponed.
{"_id":"691b67a674180cb91908f9e2","slug":"video-allegations-of-rigging-in-the-executive-elections-bjp-members-create-ruckus-over-the-victory-of-a-rebel-councilor-voting-postponed-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार्यकारिणी चुनाव में धांधली का आरोप, बागी पार्षद की जीत पर भाजपाइयों का हंगामा, मतदान स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार्यकारिणी चुनाव में धांधली का आरोप, बागी पार्षद की जीत पर भाजपाइयों का हंगामा, मतदान स्थगित
मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को हंगामे और आरोपों की भेंट चढ़ गया। चुनाव में बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले वार्ड-50 के पार्षद संजय सैनी ने जीत हासिल की और भाजपा का प्रत्याशी सतपाल एक वोट से हार गए। बागी पार्षद की जीत और चार मतपत्र के निरस्त होने के बाद भाजपाइयों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के निर्देश पर महामंत्री महेश बाली ने पार्षद संजय सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया। रात 9:00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया स्थल शास्त्रीनगर बी-ब्लाक निगम के जोनल पार्क में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।