{"_id":"69dc9ed668753482f50c37a9","slug":"video-meerut-municipal-corporation-board-meeting-ends-in-30-seconds-without-discussion-opposition-walks-out-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बिना चर्चा के 30 सेकेंड में खत्म हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक, विपक्ष का वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बिना चर्चा के 30 सेकेंड में खत्म हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक, विपक्ष का वॉकआउट
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को बिना किसी चर्चा के महज 30 सेकेंड में समाप्त कर दी गई। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद विरोध जताते रहे, लेकिन बैठक समाप्त करते हुए राष्ट्रगान शुरू करा दिया गया।
बैठक में विकास कार्यों और बजट पर चर्चा न होने से नाराज विपक्ष के पार्षद फसल करीम और रिजवान अंसारी वॉकआउट कर गए। वहीं भाजपा पार्षद अनुज वशिष्ठ ने मंच पर मौजूद महापौर हरिकांत अहलूवालिया से कहा कि यदि इसी तरह बैठक करनी है तो पार्षदों को बुलाने का कोई औचित्य नहीं है।
इस पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने जवाब देते हुए कहा कि बजट पहले ही कार्यकारिणी में सभी की सहमति से पारित हो चुका है, इसलिए इस पर चर्चा का कोई विषय नहीं बनता।
बैठक में लगभग 50 पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह यादव बजट पढ़ने के लिए मंच पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बोलने का मौका दिए बिना ही बजट को पास घोषित कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।