{"_id":"68d7e01da482c9590a0dc502","slug":"video-sardhana-citizens-and-bjp-workers-submit-memorandum-demanding-action-against-miscreants-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में सौंपा गया ज्ञापन: शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में सौंपा गया ज्ञापन: शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना।
नगर की शांतिपूर्ण फिजा को बनाए रखने के लिए समाज के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कुछ शरारती तत्व क्षेत्र की सद्भावना को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई त्वरित कार्रवाई में ऐसे असामाजिक तत्वों को जेल भेजा गया था। लेकिन प्रदेशभर में कुछ संगठित प्रयासों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने की साजिशें अब भी जारी हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि किसी भी प्रकार की अराजकता को सख्ती से रोका जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार ज्योति को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।