{"_id":"68654521fc92700a17079c6e","slug":"video-up-legislative-council-chairman-held-a-review-meeting-gave-necessary-guidelines-to-officials-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: उ0प्र0 विधान परिषद सभापति ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये ज़रूरी दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: उ0प्र0 विधान परिषद सभापति ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये ज़रूरी दिशा-निर्देश
मेरठ। बुधवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों, नगर निगमों में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने, जाँच किये जाने से संबंधित कार्यो की समिति के सभापति बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्शू“ की अध्यक्षता में मेरठ और हापुड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेरठ और हापुड़ में हो रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली गई और कई उनमें तेज़ी लाने के साथ-साथ अधिकारियों को कई ज़रूरी दिशा-निर्देश की जारी किये गये। सभापति बृजेश कुमार सिंह ने जनहित और लोक कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने, अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और समन्वय बनाने, अतिक्रमण और अवैध कब्ज़ा वाली भूमियों को कब्ज़ामुक्त कराने, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत को अपनी आय बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश जारी किये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।