Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Moradabad News
›
Eight cases are registered against Kamal, 18 cases against Shani Diwakar, SP City said- the accused will be arrested soon
{"_id":"68becc18bfa8d77c6e00bf7a","slug":"video-eight-cases-are-registered-against-kamal-18-cases-against-shani-diwakar-sp-city-said-the-accused-will-be-arrested-soon-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कमल के खिलाफ दर्ज हैं आठ केस, शनि दिवाकर पर 18 केस, एसपी सिटी बोले-जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल के खिलाफ दर्ज हैं आठ केस, शनि दिवाकर पर 18 केस, एसपी सिटी बोले-जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के दुर्गेश नगर मोहल्ले में रविवार सरेशाम बदमाशों ने स्कूटी सवार हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। कमल कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के मुताबिक कमल को गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने चार दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि मारे गए हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान के खिलाफ थाने में आठ केस पहले से दर्ज हैं। जांच में आया है कि गोलियां हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर और उसके गुट के लोगों ने मारी हैं। शनि दिवाकर के खिलाफ एनडीपीएस, हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट सहित 18 केस दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ नशे की तस्करी के अधिकतर मामले दर्ज हैं। दोनों गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।