{"_id":"6999aff4bad08c9ebd06faea","slug":"video-muzaffarnagar-newly-elected-president-of-jansath-bar-association-attacked-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जानसठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जानसठ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमला
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:45 PM IST
जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे जानसठ बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर जानसठ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विरोध जताते हुए अधिवक्ताओं ने धरना दिया । पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जानसठ तहसील सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर हमला किया गया। इस दौरान वहां मौजूद एक हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। हमलावर किसी तरह से छुटकर फरार हो गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमले के विरोध में वकीलों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित अधिवक्ता हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ रुपाली राव व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने अधिवक्ताओं को हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। पुलिस ने घायल नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया। पुलिस ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से हमले से संबंधित एक संदिग्ध
व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। बताया गया हमले का डॉग रजिस्ट्री रुकवाना चाहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।