Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Pilibhit News
›
VIDEO : कॉलेज स्टाफ के कमरों में चल रहे पंखे, क्लास में गर्मी से विद्यार्थी हुए बेहाल तो सड़क पर आकर किया प्रदर्शन
{"_id":"66a89f611978a19d6b023cd0","slug":"video-kalja-satafa-ka-kamara-ma-cal-raha-pakha-kalsa-ma-garama-sa-vathayaratha-hae-bhal-ta-saugdhaka-para-aakara-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कॉलेज स्टाफ के कमरों में चल रहे पंखे, क्लास में गर्मी से विद्यार्थी हुए बेहाल तो सड़क पर आकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कॉलेज स्टाफ के कमरों में चल रहे पंखे, क्लास में गर्मी से विद्यार्थी हुए बेहाल तो सड़क पर आकर किया प्रदर्शन
पीलीभीत जिले में भारत-नेपाली सीमा से सटे गभिया सहराई गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र-छात्राएं मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पहले कॉलेज के गेट पर नारेबाजी की। इसके बाद गांव की मुख्य सड़क पर आकर विरोध जताया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि कॉलेज में भयंकर गर्मी में भी पंखे नहीं चलाए जा रहे हैं, जबकि स्टाफ कक्ष में पंखे चलते हैं। इसके अलावा परिसर में गंदगी की स्थिति भी बदतर है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रबंधन से कहने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो सका। जिससे नाराज होकर वे सड़कों पर उतरे। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से सहयोग कर दुकानें बंद करने का आह्वान किया। इस पर लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का भी कहना है कि कॉलेज की व्यवस्थाएं लंबे समय से बदहाल हैं। इसको लेकर कई बार अफसर से भी शिकायत की गई लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।