{"_id":"69eca667d3d307cfb2048202","slug":"video-students-cast-votes-for-meena-manch-positions-at-school-in-pilibhit-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छात्र बने चुनाव अधिकारी, मीना मंच के पदों पर विद्यार्थियों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छात्र बने चुनाव अधिकारी, मीना मंच के पदों पर विद्यार्थियों ने किया मतदान
Mukesh Kumar
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:02 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के गांव बिलगवां के कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को चुनावी माहौल दिखा। चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना के बाद मीना मंच के पदाधिकारियों के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा हुई। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं ने ही संभाली। मतदान कर अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों को चुना। ईको क्लब का चयन भी किया गया। गतिविधि प्रभारी शिक्षिका डॉ. अनीता तिवारी ने लोकतंत्र में मत के महत्व को बताते हुए मतदान कराया। मंच के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जांच के बाद दो पर्चे निरस्त किए गए। सौरभ ने पीठासीन, राकेश को प्रथम मतदान अधिकारी बनाया गया। द्वितीय मतदान अधिकारी प्रिया और अर्जुन ने तृतीय मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। 75 मतदाताओं को वोट डलवाए गए। शुभम ने बीएलओ का कार्य किया। मतों की गिनती के बाद अंकिता को मीना मंच का अध्यक्ष घोषित किया गया। वंदना को सचिव और शिवानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उधर, इको क्लब के चुनाव में अनुज को शांतनु को 30 मतों से पराजित अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया में शिक्षिका शिप्रा गंगवार, नमिता गंगवार, राजीव कुमार, नगमा रसूल और रेखा अग्रवाल ने भी सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।