{"_id":"6829f443ae0f38801e0d6cf2","slug":"video-raebareli-kalhaugdha-oura-dada-sa-hamal-kara-tana-yavaka-ka-kaya-maranaesanana-gamathapara-taraha-ka-pasa-haii-varathata-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर तीन युवकों को किया मरणासन्न, गुमदापुर तिराहे के पास हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर तीन युवकों को किया मरणासन्न, गुमदापुर तिराहे के पास हुई वारदात
रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गुमदापुर तिराहे के पास शनिवार देर शाम एक पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हसनापुर गांव निवासी राजकुमार लोधी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक उसका खेत अनूप सोनी व अनुज सोनी के घर के सामने स्थित है। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से खेत में कूड़ा-करकट डालकर उन्हें परेशान कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनातनी हो चुकी थी। शनिवार शाम राजकुमार गुमदापुर तिराहे के पास अपनी आढ़त में गल्ला खरीद रहा था। उसके साथ उसका छोटा भाई दीपक और गांव का ही दोस्त रहमत अली भी मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही अनूप सोनी, अनुज सोनी, शिवेश सिंह और अमरेश सिंह वहां पहुंचे और तीनों पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल रहमत अली की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।