{"_id":"67ac48493de940c2290a6a92","slug":"video-raebareli-magha-paranaema-para-sharathathhalo-na-kaya-gaga-sanana-paravara-ka-sakha-samathathha-ka-kamana-ka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, परिवार के सुख समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, परिवार के सुख समृद्धि की कामना की
माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी में गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मां गंगे की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार की रात से ही ऊंचाहार, जगतपुर दीनशाहगौरा, रोहनिया, सलोन, राही, डीह, छतोह ब्लाक सहित अमेठी व प्रतापगढ़ जिले के लोग ई रिक्शा, बाइकों, कार व बस के सहारे घाट पर पहुंचे। रात लगभग दो बजे से हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हुआ।
मां गंगा की पूजा आरती की और घाट पर स्थित शिव मंदिरों में धूप दीप नैवेद्य चढ़ाया। अपने परिजनों की कुशलता का आशीर्वाद मांगा। घाट पर लगे मेले में महिलाओं ने श्रृंगार के सामानों की खरीददारी की। मेले में पुलिस बल की तैनाती थी। वहीं, स्नान के दौरान कानूनगो राम प्रकाश तिवारी, लेखपाल आदित्य सिंह व एसआई अजय मलिक सिपाहियों के साथ स्टीमर व नाव से निगरानी करते रहे।
गहरे जल में स्नान करने पर पाबंदी थी। इसके पहले मंगलवार की शाम चतुर्दशी के अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति ने मां गंगा पूजन व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया है। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। डलमऊ में भी सभी 18 घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। फतेहपुर से भी लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। सरेनी में मां संकटा मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।