Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO : Raebareli: दुकानदार बोला अब कीड़ा आ गया तो दूसरा समोसा ले लो... युवकों ने कर दिया हंगामा, नमूना लेकर भेजा गया
{"_id":"678511b5bbaf22baf6004b74","slug":"video-raebareli-thakanathara-bl-ab-kaugdha-aa-gaya-ta-thasara-samasa-l-l-yavaka-na-kara-thaya-hagama-namana-lkara-bhaja-gaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: दुकानदार बोला अब कीड़ा आ गया तो दूसरा समोसा ले लो... युवकों ने कर दिया हंगामा, नमूना लेकर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: दुकानदार बोला अब कीड़ा आ गया तो दूसरा समोसा ले लो... युवकों ने कर दिया हंगामा, नमूना लेकर भेजा गया
रायबरेली शहर के कचेहरी रोड स्थित श्री राजस्थान स्वीट्स के समोसे में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। आनन-फानन में टीम ने मौके पर पहुंचकर समोसा और घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
मामले में संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। गत रविवार की शाम एक युवक ने श्री राजस्थान स्वीट्स से समोसा खरीदा। खाने के लिए समोसे को जैसे ही तोड़ा, उसमें कीड़ा निकल आया। दुकान पर युवकों ने हंगामा किया। रात में ही सोशल मीडिया पर समोसा में कीड़ा होने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडीओ में दुकानदार बार-बार कह रहा है कि दूसरा समोसा ले लो। अब कीड़ा आ गया तो क्या करें।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही टीम को श्री राजस्थान स्वीट्स में भेजकर समोसा और घी का नमूना भरवाया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। मामले में प्रतिष्ठान के संचालक से जवाब मांगा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।