{"_id":"6784b560fb5e37e8f70c766d","slug":"video-mla-appreciated-awareness-program-girl-students-explained-importance-education-and-health","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक ने छात्राओं के जागरूकता कार्यक्रम को सराहा, बताया शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक ने छात्राओं के जागरूकता कार्यक्रम को सराहा, बताया शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्व
मिलान फाउंडेशन की ओर से नगर के काली महाल स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को गर्ल आइकॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के महत्व को समझाया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास कर रही है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग है। कहा कि महिलाओं को खुद भी जागरूक होना होगा। इसके लिए मिलान फाउंडेशन महत्वपूर्ण काम कर रही है। इस मौके पर मिलान फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि गर्ल आइकॉन प्रोग्राम का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करना है। इस मौके पर काजल, सरिता, सौम्या, ज्योति, रानी, रागिनी, सुमन, संध्या, अंकिता, नेहा, शिवानी, साक्षी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।