{"_id":"67517f9a7c95bfd4f70c84fc","slug":"video-rakha-ltha-takara-ma-ghasa-bika-thalha-ka-cacara-bhaii-samata-tana-ka-tharathanaka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राख लदे टैंकर में घुसी बाइक, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राख लदे टैंकर में घुसी बाइक, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की दर्दनाक मौत
रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी। बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन युवक राख लदे टैंकर से टकरा गए। तीनों की मौत हो गई। बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन युवक राख लदे टैंकर से टकरा गए। बाइक टैंकर में ही फंस गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार की देर रात रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सलोन थाना क्षेत्र के पूरे खीली मजरे रोहनिया गांव निवासी संग्राम 23 पुत्र सज्जन लाल के चचेरे भाई आकाश की बरात बुधवार की रात पूरे बल्दू गांव जा रही थी। संग्राम बाइक से अपने दोस्त सलोन थाना क्षेत्र के बैरहना पकसरावां निवासी अखिलेश 22, सोहनलाल व गोबिंदा 20 दुखी लाल के साथ बरात जा रहा था। रास्ते में सलोन ऊंचाहार मार्ग पर सीएचसी के पास सामने से आ रहे राख के टैंकर से बाइक टकरा गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।