{"_id":"69d79acaf203cc4ca401832d","slug":"video-rayabral-ma-943-lkha-rapaya-sa-naramata-samarata-ashaka-paravasha-thavara-ka-parava-matara-savama-parasatha-maraya-na-lkarapanae-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 9.43 लाख रुपये से निर्मित सम्राट अशोक प्रवेश द्वार का पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 9.43 लाख रुपये से निर्मित सम्राट अशोक प्रवेश द्वार का पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण
रायबरेली के गदागंज क्षेत्र में दीन शाह गौरा के विकासखंड परिसर में लगभग 9.43 लाख रुपये की लागत से चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रवेश द्वार का निर्माण हुआ। क्षेत्र पंचायत विकास निधि से निर्मित इस द्वार का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बटन दबाकर विकास कार्यों सहित इसका लोकार्पण किया।
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक को महान शासक बताया। उन्होंने कहा कि अशोक ने देश ही नहीं विदेशों पर भी राज किया, कलिंग राज्य की स्थापना की और बौद्ध धर्म अपनाया। ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्य ने मुख्य अतिथि का तलवार एवं अशोक चिह्न देकर सम्मान किया। सविता मौर्य ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर क्षेत्र का हर संभव विकास किया। उन्होंने ऊंच-नीच की राजनीति से हटकर विकास कार्यों पर ध्यान दिया। लोगों की मांग पर खुली बैठक में प्रस्ताव पास कर यह प्रवेश द्वार बनाया गया।
कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष मथुरा पासी, सलोन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा और डलमऊ पूर्व ब्लॉक प्रमुख सियाराम पाल ने भी संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को अशोक स्मृति प्रतीक देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।