{"_id":"68dd06e51d4dfe0c7d08a970","slug":"video-video-chhatara-sa-chhaugdhachhaugdha-karana-para-yavaka-ka-khabha-ma-bthha-kara-pata-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर युवक को खंभे में बांध कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर युवक को खंभे में बांध कर पीटा
कॉलेज से घर लौटते समय छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद मनचले युवक को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया। मामलेे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को विद्यालय से पढ़कर दोपहर के समय घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के निकट नयागंज कस्बा निवासी साहिल (35) ने उसका हाथ पकड़ लिया। साथ ही छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाया, तो ग्रामीण एकत्र हो गए।
उन्होंने साहिल को रस्सी से बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।