{"_id":"6a33a36db1d59927d40b0918","slug":"video-video-sahana-ka-jamana-para-kabja-ka-lkara-khana-sagharashha-cara-ghayal-tha-ka-halta-gabhara-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल; दो की हालत गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में गुरुवार को सहन की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो परिवारों के घरों के सामने स्थित सहन की भूमि पर मिट्टी डाले जाने को लेकर विवाद चल रहा था।
सुबह करीब साढ़े दस बजे कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में एक पक्ष के श्रीपाल और उनके पुत्र शुभम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के सुरेश और उनके पुत्र विनीत यादव को भी चोटें आईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीपाल और विनीत यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।