{"_id":"6a33df2079c7197fb1062f6b","slug":"video-video-pana-ka-samasaya-ka-lkara-bhayakara-thhapa-oura-garama-ma-thaya-thharana-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पानी की समस्या को लेकर भयंकर धूप और गर्मी में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पानी की समस्या को लेकर भयंकर धूप और गर्मी में दिया धरना
राजकीय इंटर कॉलेज रोड पर एक तरफ जिला चिकित्सालय है तो दूसरी तरफ दीवानी कचहरी बस स्टॉप इसी रोड पर 10 से 15 हजार लोग रोज आते जाते हैं और एक इंडिया मार्का लगा हुआ है जो कई महीनों से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत भी करी गई पर समाधान नहीं हुआ। अप्रैल माह में ईओ को एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिसमें उन्होंने एक सोलर पानी की टंकी लगवाने को कहा था और लिखा भी था पर वह भी अभी तक नहीं लगी इतनी गर्मी में लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर समाजसेवी आशीष पाठक ने दो दर्जन से अधिक साथियों और के साथ धूप और गर्मी में धरना दिया।
लगभग 4 घंटे बाद ईओ नगर पालिका मौके पर पहुंचे और समस्या पूछी तो आशीष पाठक ने बताया कि पानी न आने की शिकायत कई महीनों से करी जा रही पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ इससे पहले भी कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में दुकानदार व आम जनमानस पानी की बोतल खरीद करके काम चला रहे हैं।
नगर पालिका परिषद रायबरेली के ईओ स्वर्ण सिंह ने कहा कि तत्काल समाधान किया जाएगा उन्होंने मौके पर जेई जलकल को उनको उनकी टीम के साथ बुलाया और कार्य शुरू कराया और आश्वासन दिया 24 घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा ईओ नगर पालिका रायबरेली ने समाजसेवी आशीष पाठक को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया । इस आश्वासन पर समाजसेवी आशीष पाठक अपने सभी साथियों के साथ धरना समाप्त किया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।