{"_id":"6a86919df34d669af4083ae1","slug":"video-saharanpur-880-candidates-from-bijnor-clear-running-test-in-agniveer-recruitment-rally-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
सहारनपुर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को बिजनौर जिले की नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तीनों तहसीलों से कुल 1,250 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।
1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में लिया हिस्सा
भर्ती रैली में बुलाए गए अभ्यर्थियों में से 1,115 ने दौड़ में भाग लिया। इनमें 880 अभ्यर्थियों ने दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया कराई जा रही है।
13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल
भर्ती रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। स्टेडियम में 13 जिलों के कुल 25,920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में सबसे अंत में सहारनपुर जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।