Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
Saharanpur: BKU Tikait submits memorandum to SDM, demands action against irregularities in consolidation and fake pesticides
{"_id":"69d78bc2ad60f901d8023479","slug":"video-saharanpur-bku-tikait-submits-memorandum-to-sdm-demands-action-against-irregularities-in-consolidation-and-fake-pesticides-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, चकबंदी में धांधली और नकली कीटनाशक पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, चकबंदी में धांधली और नकली कीटनाशक पर रोक की मांग
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के मंडलाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम से मिलकर किसानों के शोषण को रोकने और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।
बृहस्पतिवार को किसान ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। मंडलाध्यक्ष अशोक कुमार ने डाल्लामाजरा उर्फ डाल्लेवाला में चल रही चकबंदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई किसानों को उनके सही चक नहीं मिल पाए हैं। साथ ही कई चकमार्गों और सेक्टरों की पैमाइश अब तक अधूरी है।
उन्होंने मांग की कि चकबंदी की विसंगतियों को जल्द दूर कर संबंधित कागजात जमा कराए जाएं। साथ ही गेहूं की कटाई का सीजन होने के कारण फिलहाल चकबंदी की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए, ताकि किसान अपनी फसल आसानी से काट सकें।
किसानों ने बाजारों में बिक रही नकली कीटनाशक दवाओं पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा मुस्तरका खातों में दर्ज त्रुटियों को जल्द ठीक कराने की मांग की गई।
किसानों ने स्थानीय थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समाज के गणमान्य लोगों द्वारा कराए गए समझौतों को पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए, ताकि अनावश्यक मुकदमों से बचा जा सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
इस दौरान चौधरी मेवाराम, प्रदीप चौधरी, संजय चौधरी, इदरीश अहमद सहित कई किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।