{"_id":"6a3015deddb7df76230aa8ec","slug":"video-youth-murdered-with-an-iron-rod-over-a-dispute-involving-illicit-relations-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों की रंजिश में युवक की लोहे की रॉड से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों की रंजिश में युवक की लोहे की रॉड से हत्या
Vimal Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:40 PM IST
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड स्थित आईटीआई के निकट पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम अवैध संबंधों की रंजिश में एक युवक की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बदायूं चुंगी निवासी 35 वर्षीय राजेश शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। मृतक के छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले राजेश मोहल्ले के ही ट्रक चालक तोताराम की पत्नी को लेकर चला गया था। इसके बाद उसने महिला को बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा स्थित अशोकनगर में किराये के मकान में रखा हुआ था। इसी बात को लेकर तोताराम राजेश से रंजिश मानता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।