{"_id":"67d17a574f7a7c7cba093503","slug":"video-103-year-old-gurdeep-singh-released-from-jail-before-holi-in-shahjahanpur-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होली से पहले जेल से रिहा हुए 103 साल के गुरदीप सिंह, बेटों ने दर्ज कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : होली से पहले जेल से रिहा हुए 103 साल के गुरदीप सिंह, बेटों ने दर्ज कराया था मुकदमा
शाहजहांपुर में बेटों के दर्ज कराए मुकदमे में जेल में निरुद्ध रहे 103 साल के बंदी गुरदीप सिंह को होली से पहले खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल सका। बुधवार को उनकी जेल से रिहाई हो गई। जेल अधीक्षक ने बंदी गुरदीप सिंह को रिहा कराने के लिए स्वयंसेवी संस्था सहयोग से संपर्क साधा। संस्था ने 15 दिन के अंदर न्यायालय से बंदी की जमानत करा दी। जमानतदार दाखिल होने पर गुरदीप के बेटों को जानकारी हुई तो बेटों ने पेंच फंसा दिया। वे जमानतदारों का सत्यापन नहीं कर रहे थे। इससे पिता जेल से बाहर नहीं आ सके। संस्था की टीम व अधिवक्ता जितेंद्र सिंह व मोहम्मद शाहनवाज ने पैरवी करते हुए बंदी गुरदीप सिंह को कारागार से रिहा करा दिया। पदाधिकारियों ने गुरदीप के रहने व खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।