{"_id":"69bc2af420997a82cb0a91ac","slug":"video-bareilly-team-defeated-shahjahanpur-in-the-women-cricket-tournament-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sports: छवि की घातक गेंदबाजी से बरेली ने शाहजहांपुर को हराया, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: छवि की घातक गेंदबाजी से बरेली ने शाहजहांपुर को हराया, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता
Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:27 PM IST
शाहजहांपुर में कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर बृहस्पतिवार को बरेली की टीम ने गेंदबाज छवि की घातक गेंदबाजी के दम पर शाहजहांपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेताओं को संकल्प जन सेवा संस्था की पदाधिकारियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज शिवा यादव ने 31 रन बनाए। एसआरएमएस बरेली की ओर से छवि ने चार विकेट, फैजा व इशिता ने दो-दो विकेट हासिल कर बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
दूसरी पारी में एसआरएमएस बरेली ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया बरेली की ओर से इशिता ने 21 रन बनाए। शाहजहांपुर की गेंदबाज सफिया, वैष्णवी व वसुंधरा ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के अंपायर दिनेश शर्मा, अनुज रहे। मैन ऑफ द मैच छवि और मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शाहजहांपुर की शिव यादव रहीं। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बरेली की छवि को चुना गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक व विशिष्ट अतिथि मुक्त पाठक, संकल्प जनसेवा संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, संरक्षक रमन गुप्ता, उमा गुप्ता ने टीम को सम्मानित किया। कोच मनीष सिंह, अभिषेक शर्मा, नूर आलम उपस्थित रहे। अंत में कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।