{"_id":"6874ff29c9f06cda8d07a238","slug":"video-family-members-got-angry-for-not-filing-case-under-murder-section-in-shahjahanpur-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज न करने पर भड़के परिजन, थाने के सामने छात्र का शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज न करने पर भड़के परिजन, थाने के सामने छात्र का शव रखकर हंगामा
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गहबरा गांव निवासी 22 वर्षीय छात्र अरविंद कुमार की पीटकर हत्या के मामले में सोमवार शाम परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। दृगपाल का बेटा अरविंद बीएलएड (बैचलर्स इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की पढ़ाई कर रहा था। रविवार की शाम करीब सात बजे अरविंद कुमार का मोबाइल को लेकर गांव के व्यक्ति के पुत्र से विवाद हो गया था। अरविंद ने बालक के थप्पड़ जड़ दिया था। बालक के पिता ने गुस्से में आकर अरविंद को सड़क पर गिराकर लात घूंसों से पीट दिया। उससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। नाराज परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार की शाम को शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।