{"_id":"6a81aa3185283de36601dc3a","slug":"video-grand-kalash-yatra-taken-out-in-shahjahanpur-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, श्री महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, श्री महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ
Mukesh Kumar
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:46 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। सदर बाजार समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पहुंची। यहां विधिवत पूजन के बाद जलभरकर यात्रा जीआईसी के खेल मैदान पर आई। रास्ते में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कथास्थल पर श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास संत प्रशांत प्रभु समेत व्यास पीठ का पूजन जेल अधीक्षक जेपी तिवारी व मुख्य यजमान हरि शरण बाजपेई और उनकी पत्नी सीमा बाजपेई ने किया। इसके बाद विधिवत कथा का शुभारंभ कराया गया। आयोजक नीरज बाजपेयी ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा 24 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार से रात नौ बजे तक सुनाई जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कांट दत्त शुक्ला, डॉ. विजय पाठक, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।