{"_id":"6672c3c67023d52e050a5d10","slug":"video-lkhanauu-sa-lkara-shahajahapara-ma-calta-tha-nakal-nata-tana-aarapa-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ से लाकर शाहजहांपुर में चलाते थे नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ से लाकर शाहजहांपुर में चलाते थे नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर में पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 67500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी लखनऊ से नोट लाकर शाहजहांपुर चलाते थे। चौक कोतवाली प्रभारी राजीव तोमर को मुखबिर से नकली नोटों के सौदागरों के बारे में सूचना मिली थी। मंगलवार रात करीब 01:30 बजे पुलिस टीम ने बरेली मोड़ के पास पुल के किनारे से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने 67,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट सौ और पांच सौ रुपये में थे। गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार शुक्ला निवासी 6सी/476, वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग थाना पीजीआई, लखनऊ, विवेक कुमार मौर्या निवासी मोहल्ला तिलहरजई थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर और जबर सिंह निवासी मोहल्ला नौगवां मुबारिकपुर थाना कलान हैं। एक आरोपी चंदन निवासी मोहल्ला अजीजगंज थाना कोतवाली भाग गया। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।