{"_id":"6821dcef7b892d96db01e21c","slug":"video-people-paid-homage-on-buddha-purnima-in-shahjahanpur-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुद्ध ने दुनिया को दिखाया लोक कल्याणकारी मार्ग, बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध ने दुनिया को दिखाया लोक कल्याणकारी मार्ग, बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों ने किया नमन
शाहजहांपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बेरी चौकी स्थित गौतम बुद्ध पार्क में 'गौतम बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता' विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि बुद्ध का लोक कल्याणकारी मार्ग डॉ. आंबेडकर ने चुना और हमने उस मार्ग का महत्व नहीं समझा। गौतम बुद्ध का पंचशील का सिद्धांत हिंसा, चोरी, झूठ, व्यभिचार, नशीले पदार्थों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाता है। अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। बुद्ध से प्रेरणा लेकर दैनिक जीवन में कार्य करें। नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है जिसका अंत बुद्ध की शिक्षाओं में निहित है। धर्मानंद इंटर कॉलेज प्रवक्ता अमर सिंह दिनकर ने कहा कि बुद्ध ने हमें जो आर्य अष्टांगिक मार्ग दिया है वह दुखों के निवारण का एकमात्र रास्ता है, हमें सम्यक दृष्टि से सम्यक संकल्प के साथ दैनिक कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर रामकुमार मौर्य, हरिशंकर कनौजिया, राजकुमार सिंह, ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, श्रवण कुमार, जेएस गौतम, राकेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।