{"_id":"68b19640c5bf79842e0b72ec","slug":"video-police-women-team-got-first-place-in-kabaddi-competition-sp-honored-them-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस की महिला टीम ने पाया प्रथम स्थान, एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस की महिला टीम ने पाया प्रथम स्थान, एसपी ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर जनपद की पुलिस विभाग की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। बदायूं में आयोजित अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता में महिला टीम ने प्रथम स्थान पाया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
आरआई के पर्यवेक्षण में टीम मैनेजर व कप्तान महिला उप निरीक्षक आसमा बेगम की निगरानी में खिलाड़ियों ने बदायूं में प्रतिभाग किया था। कबड्डी में जिले की टीम ने बदायूं को 38-17 से हरा दिया। इससे पहले अमरोहा व बरेली को हराया था। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में खिलाड़ियों को एसपी ने सम्मानित किया। प्रत्येक खिलाड़ी को एक ट्रैक सूट प्रदान किया गया।
इससे पहले 73वीं अंतर जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग ने प्रथम व महिला वर्ग ने दूसरा स्थान पाया था। बरेली में आयोजित 73वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता में बरेली जोन में महिला टीम ने प्रथम पायदान पर रही थी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।