{"_id":"66891075e2cef79bba0c76be","slug":"video-raja-jakashana-satashana-ka-dajal-dapa-karayalya-ma-ghasa-gaha-vadaya-vayaral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोजा जंक्शन स्टेशन के डीजल डिपो कार्यालय में घुसी गोह, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोजा जंक्शन स्टेशन के डीजल डिपो कार्यालय में घुसी गोह, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर में रोजा जंक्शन स्टेशन के पास स्थित डीजल डिपो कार्यालय में शुक्रवार को गोह को देखा गया। वह कार्यालय के कक्ष में घुस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीजल डिपो से ट्रेनों में डीजल भरने का कार्य होता है। रोजा जंक्शन स्टेशन पर 75 हजार लीटर डीजल का प्रयोग रोजाना होता था। वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलने पर डीजल का प्रयोग कम हुआ है लेकिन यहां पर कर्मचारी की ड्यूटी 24 घंटे रहती है। शुक्रवार को डीजल डिपो कार्यालय के कक्ष में गोह घुस गई। उसको देखने के बाद कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मच गई। मुख्य लोको निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि डीजल डिपो कार्यालय के आसपास जंगली घास खड़ी है और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं रहती। इसकी वजह से कीड़े-मकौड़े आ रहे हैं। स्वच्छता विभाग को सफाई करवाने के लिए कहा गया है। बताया कि वन विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।