{"_id":"6894858724b416c3130e2413","slug":"video-rakshabandhan-was-celebrated-in-shahjahanpur-jail-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर जेल में मनाया गया रक्षाबंधन, लायंस क्लब सहेली की पदाधिकारियों ने बंधियों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर जेल में मनाया गया रक्षाबंधन, लायंस क्लब सहेली की पदाधिकारियों ने बंधियों को बांधी राखी
शाहजहांपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को जिला कारागार में मनाया गया। लायंस क्लब सहेली की पदाधिकारियों ने बंदियों के हाथों पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। सबसे पहले क्लब की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद महिलाओं ने बंदियों के रांखी बांधकर मुंह मीठा कराया। मुस्लिम और सिख समुदाय के बंदियों के रक्षासूत्र मांगा गया। मिजाजीलाल ने बताया कि जेल के अधिकारी और कर्मचारियों को किसी भी त्योहार पर अवकाश नहीं मिलता है। उन्हें सभी त्योहार अपने घर से दूर ही मनाने पड़ते हैं। उनकी बहनें रक्षासूत्र बांधने से वंचित रह जाती हैं। कुछ बहनें डाक से राखी जरूर भेज देती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिमा शुक्ला, कुमोद गुप्ता, रम्मन गुप्ता, रूपा पांडेय आदि मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।